कटनी की बेटी मनप्रीत कौर खनूजा ने NEET में किया शानदार प्रदर्शन,शहर का नाम किया गौरवान्वित

कटनी की बेटी मनप्रीत कौर खनूजा ने NEET में किया शानदार प्रदर्शन,शहर का नाम किया गौरवान्वित

ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P./कटनी से राहुल गोविन्द सोनकर की रिपोर्ट/ कटनी जिले की होनहार छात्रा मनप्रीत कौर खनूजा ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कटनी का नाम रोशन किया है। देशभर के लगभग 22 लाख अभ्यर्थियों के बीच मनप्रीत ने ऐसा प्रदर्शन किया कि वह शीर्ष 1 प्रतिशत (Top 1%) विद्यार्थियों में अपनी जगह बनाने में सफल रहीं। यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत,अनुशासन और परिवार के सहयोग का परिणाम मानी जा रही है।

मनप्रीत की इस सफलता से पूरे शहर में खुशी का माहौल है। शिक्षा जगत के लोगों,परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत से बड़े से बड़ा लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है।

मनप्रीत के पिता मंजीत सिंह माता अरविंदर कौर खनूजा ने बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह उसकी वर्षों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने बताया कि मनप्रीत शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रही हैं और डॉक्टर बनने का सपना देखती रही हैं।

मनप्रीत कौर खनूजा की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे कटनी जिले को गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देगी।

मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
 


Email - globalindiatodaynews@gmail.com




 

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post