रीवा घटना के विरोध में उमड़ा जैन समाज कटनी कोतवाली के सामने हजारों लोगों का धरना प्रदर्शन,कलेक्टर-एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी,कटनी कलेक्टर हाय हाय के लगे नारे।

रीवा घटना के विरोध में उमड़ा जैन समाज कटनी कोतवाली के सामने हजारों लोगों का धरना प्रदर्शन,कलेक्टर-एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी,कटनी कलेक्टर हाय हाय के लगे नारे।



ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P.

कटनी। रीवा में दो जैन माता जी के साथ हुई घटना को लेकर कटनी में जैन समाज का आक्रोश सोमवार को खुलकर सामने आया। जैन समाज के लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर शाम को शहर में मौन जुलूस निकाला और बाद में कोतवाली थाना पहुंचकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कोतवाली के सामने महिलाओं,पुरुषों और बच्चों सहित हजारों की संख्या में लोग लगभग तीन घंटे तक सड़क पर बैठे रहे और जिला कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाकर ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़े रहे।

मौन जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से निकाला गया,जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। हाथों में तख्तियां और शांतिपूर्ण तरीके से नारे लगाते हुए लोग कोतवाली पहुंचे। वहां पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और कहा कि जब तक कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक स्वयं आकर ज्ञापन नहीं लेंगे,तब तक धरना जारी रहेगा।

जैन समाज के अध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि समाज के लोग पिछले तीन घंटे से सड़क पर बैठे हुए हैं,लेकिन जिला प्रशासन का कोई वरिष्ठ अधिकारी उनकी पीड़ा सुनने नहीं पहुंचा। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि “क्या आम जनता की बात सुनने के लिए भी प्रशासन के पास समय नहीं है। हम शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख रहे हैं और सिर्फ यह चाहते हैं कि हमारी बात जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचे।”

धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्टर के विरोध में नारेबाजी भी की। समाज के लोगों का कहना था कि रीवा की घटना ने पूरे जैन समाज को आहत किया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर वे आंदोलन कर रहे हैं।

धरना स्थल पर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के कई प्रमुख लोग भी पहुंचे। इसमें विधायक संदीप जायसवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित शुक्ला सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य शामिल रहे। सभी ने जैन समाज के आंदोलन को समर्थन देते हुए प्रशासन से संवेदनशीलता दिखाने की अपील की।

जैन समाज  के लोगों का कहना है कि यह आंदोलन केवल एक समाज का नहीं,बल्कि सामाजिक सम्मान और सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। यदि प्रशासन ने जल्द उचित कदम नहीं उठाए तो आंदोलन और भी  व्यापक होगा जैन समाज के महिला विंग की ओर से सौम्या रनधेलिया ने कहा कि कलेक्टर में जैन समाज के संवेदनशीलता खत्म हो चुकी है हम लोग जैन समाज के अहिंसक हैं पर कमजोर नहीं अभी यह आवाज सिर्फ कटनी ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में उठेगी !


Email - globalindiatodaynews@gmail.com
 

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post