श्रम जीवी पत्रकार संघ की अहम बैठक संपन्न,आगामी प्रादेशिक बैठक की रूपरेखा पर हुई चर्चा

श्रम जीवी पत्रकार संघ की अहम बैठक संपन्न,आगामी प्रादेशिक बैठक की रूपरेखा पर हुई चर्चा


ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P. 

कटनी। श्रम जीवी पत्रकार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन श्री सुरेंद राजपूत के नेतृत्व में किया गया। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं प्रादेशिक बैठक की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकार हितों की रक्षा एवं आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में श्री सुरेंद राजपूत ने आगामी प्रादेशिक बैठक की तैयारियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी सदस्यों से सक्रिय सहभागिता की अपील की। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।

बैठक में प्रमुख रूप से आशीष सोनी,आर.बी.गुप्ता,अज्जू सोनी,राजेश तिवारी,संदीप मौर्य,राहुल सोनकर,पप्पू उपाध्याय, अरविंद जायसवाल सहित श्रम जीवी पत्रकार संघ के कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने एवं आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।

Email - globalindiatodaynews@gmail.com


 

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post