आयुष्मान कार्डधारियों को नि:शुल्क ईलाज हेतु कटनी के 11 निजी अस्पताल चिन्हित आयुष्मान कार्डधारियों को मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज कटनी [ मध्यप्रदेश ]
शासन की महत्वाकांक्षी 'आयुष्मान निरामयम योजना' के तहत कटनी जिले के 11 निजी अस्पताल में आयुष्मान कार्डधारी परिवारों के प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क कैशलेस उपचार हेतु चिन्हित किये गये हैं।
इन अस्पतालों में मिलेगी सुविधा
सीएमएचओ डॉ. राज सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रशासन द्वारा अनुबंधित अस्पतालों में धर्मलोक हॉस्पिटल,जी.जी. नर्सिंग होम,वर्धमान हॉस्पिटल,गुरुकृपा हॉस्पिटल,माँ दुर्गा हॉस्पिटल,कटनी लाइफ केयर एंड रिसर्च सेंटर,जी.डी. चौदहा मेमोरियल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,अपेक्स हॉस्पिटल, चांडक हॉस्पिटल,श्रीराम मल्टीस्पेशलिटी और एमजीएम हॉस्पिटल शामिल हैं।
इन अस्पतालों में विशेषज्ञता के अनुसार जनरल मेडिसिन,हड्डी रोग,जनरल सर्जरी,यूरोलॉजी,शिशु रोग,स्त्री रोग,ईमरजेंसी रूम पैकेज, महाई एंड मेडिसिन,हाई रिस्क डिलेवरी,आंखों के रोग,बर्न मैनेजमेंट,स्त्री रोग,इंफेक्शन डिसीज,न्यूरोसर्जरी,हृदय रोग,कैंसर सर्जरी,प्लास्टि सर्जरी बर्न मैनेजमेंट, डायग्नोस्टिक,फेस एंड मेक्सीलरी सर्जरी का इलाज उपलब्ध होगा।
कलेक्टर आशीष तिवारी और सीएमएचओ डॉ. राज सिंह ठाकुर ने आम जनता से अपील की है कि वे स्वयं और अपने परिवार के बेहतर स्वास्थ्य के लिए इस योजना का लाभ अवश्य उठाएँ। साथ ही,सभी संबंधित निजी अस्पतालों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने संस्थान के भीतर और बाहर आयुष्मान योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं का बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाएँ,ताकि मरीजों को भटकना न पड़े। ये अस्पताल प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत उपचार के लिए भी अधिकृत हैं।
खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें और हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें ।
चीफ़ एडिटर
राहुल सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज
9301608586🖊️