कटनी में नारी शक्ति का सम्मान ! अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 101 महिलाओं को मिला “वीरांगना नारी-शक्ति सम्मान
मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन का भव्य आयोजन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 101 महिलाओं का सम्मान किया गया—–
मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन के द्वारा ” वीरांगना नारी-शक्ति सम्मान” -2026 से समाजसेवी महिलाओं को सम्मानित किया गया : समाज सेवी मंजूषा गौतम ——–
महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का कार्य कर रही हैं मंजूषा गौतम——–
देश की बेटी और बहू आत्मनिर्भर बनेगी तभी हमारा देश सशक्त और मजबूत होगा : मंजूषा गौतम —————
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 101 महिलाओं का सम्मान मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन समाज सेवी संस्थान के द्वारा कुंदन दास माध्यमिक शाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर की अग्रणी और हमेशा सक्रिय रहने वाली संस्था है जो अपने सामाजिक कार्यों के लिए पूरे कटनी जिले और पूरे मध्य प्रदेश और देश में जानी जाने वाली सामाजिक संस्था है जो हमेशा समाज सेवा में जरूरतमंदों,स्लम बस्ती,गरीबों,बेसहारा और असहाय लोगों के लिए हर समय हर घड़ी हर संभव मदद करने के लिए तत्पर रहती है मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन की चेयर पर्सन समाजसेवी अधिवक्ता मंजूषागौतम ने जानकारी देते बताया कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूरे विश्व भर में महिलाओं की उपलब्धियां को सम्मानित करने का दिन होता है। और इसी अवसर पर वीरांगना नारी शक्ति सम्मान- 2026 का आयोजन बहुत ही धूमधाम से आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन से की गई। मंजूषा गौतम ने बताया कि हमारे शहर में भी कई ऐसी प्रतिभाएं हैं जो समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं ऐसी महिलाओं को मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन ने एक मंच प्रदान करने का निर्णय लिया और उनके सामाजिक कार्यों को प्रोत्साहन देते हुए उन्हें वीरांगना नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया। मंजूषा गौतम ने कहा कि देश की बेटी और बहू जब आत्मनिर्भर बनेगी तभी हमारा देश एक सशक्त और मजबूत देश बनेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी मुस्कान फाउंडेशन के सचिव पंडित राजेंद्र गौतम ने कहा की हमारे देश में सर्वप्रथम नारी का सम्मान किया जाता है नारी का सम्मान सृष्टि का सम्मान कहलाता है और वही हमारी संस्था कर रही है। वीरांगना नारी शक्ति सम्मान मैं मुख्य अतिथिकटनी थाना प्रभारी श्रीमती राखी पांडे जी,समाजसेवी सोनिया बत्रा जी,विशिष्ट अतिथि हेमू कल्याणी वार्ड से पार्षद श्रीमती सुमन माकीजा जी एवं किड्स केयर स्कूल की प्राचार्य कात्यानी श्रीवास्तव जी एवं एवं समाजसेवी प्रीति परोहा सौम्या रांधेलिया रही। मंजूषा गौतम एवं अतिथि गणों के द्वारा सभी महिलाओं को मोतियों की माला पहनाकर एवं सर पर पगड़ी पहनाकर सभी नारी शक्तियों को मोमेंटोस देकर सम्मानित किया गया ।
* वीरांगना नारी शक्ति सम्मान-2026 से सम्मानित समाजसेवी महिलाएं-
सामाजिक न्याय विभाग प्रीति श्रीवास्तव,कुंदन दास स्कूल प्राचार्य श्रीमती लता जैन,वैदेही गुप संस्थापक निशा तिवारी,सर्वशक्ति महिला बिंग संस्थापक अध्यक्ष माही तिवारी,कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या रंधेलिया,श्यामा प्रसाद मुखर्जी संगठन ममता गर्ग,फ्यूचर विंक इंग्लिश मीडियम स्कूल प्राचार्य रुचि श्रीवास्तव,अंजना गौतम,मनोरमा शुक्ला,जानही अगृवाल,मीनू राकेश दुबे,ब्लैक बेल्ट कमांडो मानवी पांडे,पूर्व पार्षद शिल्पी सोनी,मीनाक्षी बालवी,शशि यादव,रश्मि सिंह बघेल,स्मार्ट क्लास संस्थापक निरंजना बाजपेई,रश्मि राय काजल पंजवानी, पूजा तनवानी अमिता श्रीवास्तव जी,प्रिया
तिवारी,इंदिरा राम राखियानी अंकित सेन,अजीत तिवारी,संध्या मिश्रा,प्रियंका तिवारी,प्रियांशी उरमालिया, प्रिया मतवानी,नम्रता जैन,रिचा असरानी,पूजा श्रीवास आस्था,महक नवानी,संगीता पांडे,अर्चना तिवारी,आरती पांडे नेहा त्रिपाठी,रितिका तिवारी,सरिता मतानी ,कविता जैन,सोनिया जसूजा,मन्नत राज पलानी,तनु मिश्रा,तनिष्का खटवानी,रिया,पूजा चतुर्वेदी,कसक जयवानी,नीति वाधवानी,पुष्पा आनंदानी,रंजना गुप्ता, सुमन रहेजा,मानसी जैसवानी,तनु मिश्रा,तनिष्का खटवानी,रिया अजरेचा,पूजा चतुर्वेदी,कसक जयवानी ,नीति वाधवानी,पुष्पा आडवाणी निरंजन गुप्ता,सुमन रहेजा,मानसी जैसवानी,ज्योत्सना तिवारी,कांता मूलवानी, महक तीर्थमनी,आदि 101 महिलाओं को सर्टिफिकेट मोमेंटोस देकर सम्मानित किया गया और हमारी संस्था इन सभी महिलाओं को सम्मानित करते हुए गर्व महसूस करती है। संस्था संस्थापक पंडित राजेंद्र गौतम अध्यक्ष अजीत चौहान प्रदेश अध्यक्ष सम्राट गौतम विराट गौतम संजय समाधिया और मंजूषा गौतम ने सभी स्टाफ एवं टीम मेंबर सहयोग प्रदान करने के लिए हृदय से धन्यवाद दिया ।
खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें और हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें ।

चीफ़ एडिटर राहुल सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज
9301608586🖊️