कटनी रेलवे स्टेशन गेट नंबर-2 पर बुजुर्ग की मौत, करीब 7 बजे से पड़ा रहा शव… रेलवे की निगरानी व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज़ M.P./कटनी से राहुल गोविन्द सोनकर की रिपोर्ट
कटनी रेलवे स्टेशन जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थान पर रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कटनी रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-2 के पास एक बुजुर्ग की हृदयाघात से मौत हो गई,लेकिन हैरानी की बात यह रही कि कथित तौर पर शाम करीब 7 बजे से बुजुर्ग का शव मौके पर पड़ा रहा और काफी देर तक किसी रेलवे अधिकारी या जिम्मेदार कर्मचारी ने इसकी सुध नहीं ली।
स्टेशन से लगातार मुसाफिरों की आवाजाही होती रही। ऑटो चालकों और यात्रियों की नजर शव पर पड़ी,जिसके बाद मीडिया को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मीडिया मौके पर पहुंची और इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने कार्रवाई आगे बढ़ाई।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि रेलवे स्टेशन और उसके आसपास जगह-जगह लगाए गए CCTV कैमरे आखिर किस काम के हैं? क्या इन कैमरों की निगरानी की जा रही थी? अगर निगरानी हो रही थी तो घंटों तक एक बुजुर्ग का शव रेलवे की नजरों से कैसे ओझल रहा ?
रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्था के बड़े-बड़े दावे करता है,लेकिन कटनी रेलवे स्टेशन की यह घटना उन दावों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। क्या अब किसी की जान की कीमत सिर्फ सूचना मिलने और मीडिया के मौके पर पहुंचने के बाद ही रह गई है ?
मृतक बुजुर्ग कहां के रहने वाले थे और उनकी पहचान क्या है,यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पूरे मामले की आगे की जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
फिलहाल सवाल यही है—रेलवे के कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारी आखिर किस चीज की निगरानी कर रहे थे ?
मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !
खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
Email - globalindiatodaynews@gmail.com