मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की पांचवीं प्रदेश कार्यसमिति बैठक एवं जबलपुर संभागीय सम्मेलन संपन्न
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P./कटनी से राहुल गोविन्द सोनकर की रिपोर्ट /मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ (MP Working Journalist Union) की पांचवीं प्रदेश कार्यसमिति बैठक एवं जबलपुर संभागीय सम्मेलन 2026 का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश एवं संभाग के बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लेकर पत्रकार हितों,संगठन के विस्तार तथा मीडिया से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया,संरक्षक रिजवान सिद्दीकी,आशीष सोनी,जिला अध्यक्ष डॉ.सुरेन्द्र राजपूत,जिला महासचिव अज्जू सोनी,पारस जैन एवं पूरी आयोजन टीम के नेतृत्व में संपन्न हुआ। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन,बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह तथा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित शुक्ला,अशोक विश्वकर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों ने पत्रकारों की लोकतंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता को समाज की आवश्यकता बताया। उन्होंने पत्रकारों के हितों की रक्षा तथा उनके सम्मान के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के कल्याण,संगठनात्मक मजबूती,मीडिया की चुनौतियों तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। अंत में सभी अतिथियों,पदाधिकारियों एवं उपस्थित पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया गया।
मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !
खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
Email - globalindiatodaynews@gmail.com