रीठी जनपद की ग्राम पंचायत करहिया-01 में नाली निर्माण नहीं होने से ग्रामीण परेशान,सरपंच पर लापरवाही के आरोप

रीठी जनपद की ग्राम पंचायत करहिया-01 में नाली निर्माण नहीं होने से ग्रामीण परेशान,सरपंच पर लापरवाही के आरोप

ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P./कटनी से राहुल गोविन्द सोनकर की रिपोर्ट / रीठी (कटनी)। जनपद पंचायत रीठी अंतर्गत ग्राम पंचायत करहिया-01 के ग्राम मझगांव में बरसात के दौरान नाली निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बरसात शुरू होने से पहले संबंधित सब-इंजीनियर द्वारा लगभग 5 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण का एस्टीमेट तैयार कर ग्राम पंचायत को उपलब्ध करा दिया गया था,लेकिन सरपंच द्वारा अभी तक निर्माण कार्य नहीं कराया गया।

ग्रामीणों के अनुसार नाली नहीं बनने से बारिश का पानी सड़कों और घरों में भर रहा है। सबसे अधिक परेशानी आसाराम लोधी के परिवार को हो रही है,जिनके घर में लगातार पानी भरने से दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है। जलभराव के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार पंचायत प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया,लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी भी इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं,जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन,जनपद पंचायत रीठी एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और शीघ्र नाली निर्माण कराया जाए,ताकि बरसात के मौसम में हो रही परेशानी से ग्रामीणों को राहत मिल सके।

नोट: यह समाचार ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों और उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। संबंधित सरपंच एवं प्रशासन का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
 


Email - globalindiatodaynews@gmail.com




Post a Comment (0)
Previous Post Next Post