पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत निरीक्षकों का किया सम्मान,जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की दी सीख

पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत निरीक्षकों का किया सम्मान,जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की दी सीख

ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज़ M.P./कटनी से राहुल गोविन्द सोनकर की रिपोर्ट

कटनी पुलिस अधीक्षक कार्यालय कटनी में बुधवार को पदोन्नत अधिकारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कार्यवाहक निरीक्षक से निरीक्षक एवं उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में कार्यवाहक निरीक्षक से निरीक्षक पद पर राखी पाण्डेय,अखिलेश दाहिया,सुदेश समन,आशीष शर्मा,महिमा रघुवंशी,शाहिद खान,शैलेन्द्र सिंह यादव,रितेश शर्मा तथा उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत रश्मि सोनकर का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं,बल्कि बढ़ी हुई जिम्मेदारियों का प्रतीक है। उन्होंने सभी अधिकारियों से निष्पक्षता,ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा जनसेवा और कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा भी उपस्थित रहे। समारोह का समापन सभी पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देकर किया गया।

मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
 


Email - globalindiatodaynews@gmail.com




Post a Comment (0)
Previous Post Next Post