माधवनगर में चल रही थी नकली लहर गुटखा की फैक्ट्री,मशीन लगाकर बनाया जा रहा था गुटखा
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज़ M.P./कटनी से राहुल गोविन्द सोनकर की रिपोर्ट / कटनी जिले में नकली गुटके के निर्माण और विक्रय पर बड़ी कार्यवाही करते हुए आज माधव नगर पुलिस ने माधव नगर क्षेत्र में तैयार किए जा रहे एक नकली गुटखा फैक्ट्री पर छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया।
पुलिस ने माधवनगर क्षेत्र के बंगला लाइन स्थित फैक्ट्री पर छापेमारी करते हुएभारी मात्रा में लहर गुटका पाउच, मसाला और गुटका निर्माण में इस्तेमाल होने वाली दो मशीनें जब्त की हैं। इस कार्रवाई में फैक्ट्री संचालक निलेश पाहुजा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।
सूचना के आधार पर माधवनगर पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर बंगला लाइन स्थित संदिग्ध फैक्ट्री पर दबिश दी। पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो फैक्ट्री के भीतर बड़े पैमाने पर गुटका बनाने और पैकिंग का काम चल रहा था।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में लहर मसाला, तैयार गुटका पाउच और पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली मशीनें बरामद कर जब्त कर लीं। मौके से फैक्ट्री संचालक निलेश पाहुजा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि यहां तैयार किया जा रहा नकली गुटका जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई किया जा रहा था। फिलहाल फैक्ट्री को सील कर दिया गया है और जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस फैक्ट्री से तैयार नकली गुटका किन-किन जिलों और बाजारों में भेजा जा रहा था। साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
माधवनगर पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध गुटका कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।
मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !
खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
Email - globalindiatodaynews@gmail.com