चांडक चौक पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई,रोशन विश्वकर्मा द्वारा किये गये कब्जे को हटाया गया

चांडक चौक पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई,रोशन विश्वकर्मा द्वारा किये गये कब्जे को हटाया गया

ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज़ M.P./कटनी से राहुल गोविन्द सोनकर की रिपोर्ट/ कटनी नगर निगम और तहसील प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार को चांडक चौक स्थित शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। तहसीलदार अजीत तिवारी के नेतृत्व में एवं नगर निगम अतिक्रमण प्रभारी मनेंद्र सिंह बघेल एवं उप प्रभारी राकेश रजक की टीम जेसीबी मशीन (पीला पंजा) के साथ मौके पर पहुंची और कब्जाधारी रोशन विश्वकर्मा द्वारा किए गए अवैध निर्माण को हटाया। 

कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा,जिससे किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। प्रशासन ने बताया कि संबंधित व्यक्ति को पूर्व में नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे,लेकिन निर्धारित समय सीमा में पालन नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने कहा कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही और प्रशासन ने लोगों से सार्वजनिक भूमि पर कब्जा न करने की अपील की।

मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
 


Email - globalindiatodaynews@gmail.com









Post a Comment (0)
Previous Post Next Post