ई-रिक्शा की मनमानी पर MPEB का शिकंजा,62 चालकों पर कार्रवाई

ई-रिक्शा की मनमानी पर MPEB का शिकंजा,श्री मुकेश महोबे कार्यपालन अभियंता द्वारा 62 चालकों पर की गई कार्रवाई

ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P./कटनी से राहुल गोविन्द सोनकर की रिपोर्ट/ कटनी श्री मुकेश महोबे कार्यपालन अभियंता,शहर संभाग कटनी के द्वारा जानकारी दी गयी,कि शहर में ई-व्हीकल एवं विशेष रूप से ई-रिक्शा की संख्या लगातार बढ़ रही है। अधिकांश ई रिक्शा चालक अपनी बैटरियों को चार्ज कर यात्रियों के आवागमन के लिए ई-रिक्शा का उपयोग कर रहे हैं। इसी दौरान यह भी देखा गया है कि कई ई-रिक्शा चालक अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर बैटरियां चार्ज कर रहे हैं।

अवैध विद्युत उपयोग पर अंकुश लगाने के लिए मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (एमपीईबी) द्वारा विभागीय टीमों का गठन कर लगातार जांच एवं कार्रवाई की जा रही है। पिछले तीन माह के दौरान 62 ई-रिक्शा चालकों के विरुद्ध पंचनामे तैयार कर 2.27 लाख यूनिट की बिलिंग कि गयी  हैं तथा नियमानुसार जुर्माना राशि 32.85 लाख आरोपित किया गया है।

विद्युत विभाग ने सभी ई-रिक्शा चालकों से अपील की है कि वे बैटरी चार्जिंग के लिए केवल मीटरयुक्त विद्युत कनेक्शन का उपयोग करें अथवा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित अधिकृत ई-चार्जिंग स्टेशनों पर ही अपने वाहनों को चार्ज करें।

विभाग द्वारा ऐसे ई-रिक्शा चालकों की जानकारी एकत्रित की जा चुकी है तथा जिन उपभोक्ताओं की विद्युत खपत संदिग्ध प्रतीत होगी,उनके विरुद्ध लगातार जांच एवं वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एमपीईबी ने सभी ई-रिक्शा चालकों से नियमानुसार बिजली का उपयोग करने और अवैध विद्युत उपयोग से बचने की अपील की है,ताकि अनावश्यक अवैधानिक कार्रवाई से बचा जा सके। 

मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
 


Email - globalindiatodaynews@gmail.com






Post a Comment (0)
Previous Post Next Post