फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और जुआरियों पर कुठला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और जुआरियों पर कुठला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज़ M.P./कटनी से राहुल गोविन्द सोनकर की रिपोर्ट/ पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार जिले में अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में कुठला पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की।

मारपीट के मामले में तीन फरार आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 18 जून 2026 को ग्राम पटवारा निवासी राजनारायण पटेल (40 वर्ष) की शिकायत पर आरोपी मनोज पटेल,रामसुजान साहू,लवकुश साहू एवं ओमप्रकाश साहू निवासी कैलवारा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 508/2026 धारा 296(ए), 119(1), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान आरोपी मनोज पटेल को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका था,जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। शेष आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे।

दिनांक 27 जुलाई 2026 को पुलिस ने फरार आरोपियों

राम सुजान साहू (49 वर्ष)

लवकुश साहू (21 वर्ष)

ओम प्रकाश साहू (18 वर्ष 3 माह)

सभी निवासी ग्राम कैलवारा,थाना कुठला,को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।

चाका बायपास पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 26 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि चाका बायपास स्थित राधे के टपरे के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम—

कमल चौधरी (28 वर्ष) निवासी चाका

शोभित साहू (29 वर्ष) निवासी मिशन चौकी,हाल पुरैनी

आकाश कोल (32 वर्ष) निवासी पुरैनी

शेबू खान (35 वर्ष) निवासी पुरैनी

सभी थाना कुठला,जिला कटनी के निवासी हैं।

मौके से आरोपियों के कब्जे एवं फड़ से ₹1,120 नकद तथा 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान आरोपी चाका बायपास मार्ग पर राहगीरों के साथ गाली-गलौज एवं हंगामा करते पाए गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उन्हें धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर थाना लाया तथा धारा 170/126(बी) एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम),कटनी के समक्ष प्रस्तुत किया।
सराहनीय भूमिका

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक सुनील पाण्डेय,राहुल मिश्रा,महेन्द्र सिंह,शिवशंकर दुबे,ताहिर खान तथा आरक्षक मनोज सिंह,विजय प्रजापति,शिशिर पाण्डेय एवं अन्य पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। 

मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
 


Email - globalindiatodaynews@gmail.com


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post