कटनी में धार्मिक टिप्पणी पर बवाल: एसपी को सौंपा ज्ञापन,शिवानी पाल समेत आरोपियों पर एफआईआर की मांग

कटनी में धार्मिक टिप्पणी पर बवाल: एसपी को सौंपा ज्ञापन,शिवानी पाल समेत आरोपियों पर एफआईआर की मांग

ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P./कटनी से राहुल गोविन्द सोनकर की रिपोर्ट/ कटनी। शहर में 25 जून को आयोजित NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से सनातन धर्म,पूज्य आचार्यों,संत-महात्माओं,भगवान श्री बालाजी महाराज तथा प्रधानमंत्री के संबंध में की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर विवाद गहरा गया है। इस मामले में शिकायतकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक (एसपी),थाना प्रभारी एवं साइबर क्राइम सेल को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ युवतियों द्वारा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया,जिससे करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की आस्था को ठेस पहुंची है। इसी संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कटनी निवासी बताई जा रही शिवानी पाल,जिनका इंस्टाग्राम हैंडल @_poppo_x बताया गया है,ने सोशल मीडिया पर भगवान श्री बालाजी महाराज,साधु-संतों तथा प्रधानमंत्री के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां और वीडियो साझा किए। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि वायरल वीडियो में कुछ अन्य युवतियां भी दिखाई दे रही हैं,जिनकी पहचान अभी नहीं हो सकी है।

शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट एवं वायरल वीडियो की साइबर फॉरेंसिक जांच कराई जाए, सभी डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित किए जाएं तथा यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की प्रासंगिक धाराओं के तहत दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन सौंपने वालों का कहना है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी धर्म,धार्मिक प्रतीकों,संत-महात्माओं या किसी व्यक्ति की आस्था का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने मांग की कि दोषियों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई की जाए जो समाज के लिए एक उदाहरण बने और भविष्य में कोई भी इस प्रकार का कृत्य करने से पहले कई बार सोचने को विवश हो।

इस दौरान सत्यम श्रीवास्तव,मुस्कान बनर्जी,आशुतोष विश्वकर्मा,कान्हा मिश्रा,अभिषेक दुबे एवं हैप्पी गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

नोट: यह समाचार शिकायतकर्ताओं द्वारा लगाए गए आरोपों और सौंपे गए ज्ञापन पर आधारित है। संबंधित पक्ष का पक्ष तथा पुलिस जांच के निष्कर्ष अभी सामने आना शेष हैं। जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि होगी।

मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
 


Email - globalindiatodaynews@gmail.com




Post a Comment (0)
Previous Post Next Post