संस्कार भारती स्कूल जालपा वार्ड शक्ति नगर कॉलोनी में नाली का पानी घरों में घुसा,नागरिकों ने प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज़ M.P./कटनी से राहुल गोविन्द सोनकर की रिपोर्ट/कटनी संस्कार भारती स्कूल के पीछे स्थित शक्ति नगर कॉलोनी में बीती रात लगभग 2 बजे नालियों का पानी लोगों के घरों में भर जाने से क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अचानक घरों में गंदा पानी घुसने से घरेलू सामान खराब हो गया और लोगों को रातभर जागकर पानी निकालना पड़ा। घटना के बाद कॉलोनीवासियों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखने को मिली।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन से नालियों की नियमित सफाई कराने की मांग की,लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस विषय पर महापौर से भी चर्चा हुई पर आश्वासन के अलावा हाथ में कुछ भी नहीं आया,आमजनो का कहना है कि कई वर्षों से नालों की समुचित सफाई नहीं होने के कारण हर बारिश में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। उनका आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
कॉलोनी के लोगों ने बताया कि रात में हुए जलभराव से छोटे बच्चों,बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत हुई। गंदे पानी के कारण बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तत्काल नालों की सफाई,जल निकासी की स्थायी व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वार्ड के नागरिकों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। नागरिकों का कहना है कि अब केवल आश्वासन नहीं,बल्कि जमीनी स्तर पर कार्रवाई की आवश्यकता है। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए जनप्रतिनिधि और प्रशासन इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान करेंगे।
मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !
खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
Email - globalindiatodaynews@gmail.com