कटनी में पुनः शासकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग,समर्थ युवा शक्ति ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज म.प्र./कटनी से राहुल गोविन्द सोनकर की रिपोर्ट/ कटनी जिले में पुनः शासकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर सामाजिक संगठन समर्थ युवा शक्ति द्वारा जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने जिले की जनसंख्या,भौगोलिक स्थिति एवं आसपास के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों की संख्या को देखते हुए शासकीय मेडिकल कॉलेज की आवश्यकता पर जोर दिया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि कटनी जिले में वर्तमान समय में शासकीय मेडिकल कॉलेज का अभाव है। इसके कारण जिले के हजारों नागरिकों,विशेषकर ग्रामीण एवं गरीब परिवारों को बेहतर एवं सुलभ चिकित्सा सुविधाओं के लिए निजी अस्पतालों अथवा दूसरे शहरों पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे मरीजों और उनके परिजनों पर आर्थिक भार बढ़ रहा है।
समर्थ युवा शक्ति ने बताया कि कटनी की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए जिला मुख्यालय पहुंचते हैं। ऐसे में जिले में एक पूर्णतः शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं उससे संबद्ध अस्पताल की स्थापना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।
संगठन ने मांग की कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए शासन स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए। इससे क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण और किफायती चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी तथा युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर भी मिलेंगे।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि शासकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना से सरकार की जनहितकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद मिलेगी तथा आम नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अपने ही जिले में मिल सकेगा।
समर्थ युवा शक्ति ने जिला प्रशासन एवं शासन से मांग की है कि कटनी में शासकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए जाएं।
मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !
खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
Email - globalindiatodaynews@