घंटाघर से गर्ग चौराहा मार्ग पर यातायात प्रभारी अनूप सिंह का सघन चेकिंग अभियान
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज़ M.P.
कटनी शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से घंटाघर से गर्ग चौराहा मार्ग पर यातायात प्रभारी श्री अनूप सिंह के नेतृत्व में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात उपनिरीक्षक सोनम उइके अपनी पुलिस टीम के साथ दोपहिया,तीनपहिया एवं चारपहिया वाहनों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की।
चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने,सीट बेल्ट का प्रयोग न करने,वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने,गलत दिशा में वाहन चलाने तथा आवश्यक दस्तावेज साथ न रखने वाले चालकों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे गए और उन्हें भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।
यातायात प्रभारी श्री अनूप सिंह ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग केवल कानूनी बाध्यता नहीं,बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने,नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा सड़क पर अनुशासन बनाए रखने का आग्रह किया।
बनवे मार्ग पर गाड़ी कैसे और किस दिशा में चलानी है,इसकी भी जानकारी यातायातप्रभारी द्वार दी गई इस अभियान के दौरान आम नागरिकों ने भी यातायात पुलिस की इस पहल की सराहना की। अधिकारियों का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इस प्रकार के विशेष चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !
खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
Email - globalindiatodaynews@gmail.com