तिलक कॉलेज रोड में दिनदहाड़े गुंडागर्दी,छात्रों के साथ मारपीट
पुलिस नाके से चंद कदमों की दूरी पर हुई घटना,एनकेजे थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P.
कटनी। शहर के तिलक कॉलेज रोड पर दिनदहाड़े कुछ युवकों द्वारा छात्रों के साथ कथित रूप से मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि घटना पुलिस नाके से कुछ ही दूरी पर हुई,जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,कुछ युवकों ने छात्रों के साथ विवाद के बाद मारपीट की। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया।
घटना के बाद क्षेत्रवासियों और छात्रों ने सवाल उठाए हैं कि जब पुलिस नाका इतनी नजदीक है,तब भी असामाजिक तत्व खुलेआम कानून-व्यवस्था को चुनौती कैसे दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि CCTV खंगाली जाए तो उदडंग करने वाले लड़कों को पकड़ा जा सकता है साथ ही कुछ दुकान दारों द्वारा भीड़ खड़ी करके दुकान दार अपनी बिक्री तो कर लेता है लेकिन निकलने वाली पब्लिक बच्चे,महिलाएं भीड़ भाड़ देखकर अपने आप को असुरक्षित महसूस करती है लोगों का कहना है ऐसे स्थानों पर पुलिस प्रशासन को कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए,ताकि छात्रों में एवं बहा की जनता अपने आप को सुरक्षित महसूस करें।
स्थानीय नागरिकों ने तिलक कॉलेज रोड और आसपास के क्षेत्रों में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !
खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
Email - globalindiatodaynews@gmail.com