सीवर लाइन का काम बना जनता की मुसीबत,टर्निंग प्वाइंट से शहीद द्वार तक सड़क बदहाल
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज़ M.P.
आदर्श कॉलोनी कटनी / राहुल गोविन्द सोनकर की रिपोर्ट /सीवर लाइन बिछाने के नाम पर खोदी गई सड़क अब आदर्श कॉलोनी के रहवासियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। टर्निंग प्वाइंट से लेकर शहीद द्वार तक सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। बरसात के चलते सड़क पर कीचड़ और जलभराव होने से लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। रोजाना दोपहिया वाहन चालक फिसल रहे हैं,जबकि स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीवर लाइन का कार्य तो पूरा कर दिया गया,लेकिन सड़क की मरम्मत अधूरी छोड़ दी गई। कई दिनों से सड़क की हालत जस की तस बनी हुई है। न जिम्मेदार अधिकारियों का पता है और न ठेकेदार का, इससे लोगों में नगर निगम के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
रहवासियों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो बरसात के दौरान हालात और भयावह हो सकते हैं। किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। लोगों ने नगर निगम प्रशासन,संबंधित ठेकेदार और महापौर से तत्काल हस्तक्षेप कर सड़क का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है।
अब सवाल यह है कि आखिर जनता की इस परेशानी की जिम्मेदारी कौन लेगा? ठेकेदार कब अपनी जवाबदेही निभाएगा और महापौर कब आदर्श कॉलोनी के रहवासियों की पीड़ा सुनेंगी ? फिलहाल कॉलोनी के लोग बदहाल सड़क और प्रशासनिक उदासीनता के बीच राहत मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !
खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
Email - globalindiatodaynews@gmail.com