कटनी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: शराब दुकानों के आसपास अवैध शराब पिलाने वाले अंडा ठेलों पर छापा, 5 प्रकरण दर्ज
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P.
कटनी। कलेक्टर के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम के आदेशानुसार आबकारी विभाग ने शराब दुकानों के आसपास अवैध रूप से मदिरापान कराए जाने की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई की। कार्रवाई आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंशाराम उइके के नेतृत्व में की गई।
आबकारी टीम ने बरगवां,झर्रा टिकुरिया और पुरैनी स्थित मदिरा दुकानों के आसपास संचालित अंडा ठेलों पर दबिश दी। जांच के दौरान कई स्थानों पर अवैध रूप से ग्राहकों को मदिरापान कराते हुए पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 36(ए) के तहत कार्रवाई करते हुए 5 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
इस अभियान में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सूर्यभान कोरी,सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रवीण रतन वरकड़े तथा आबकारी विभाग के आरक्षक राम सिंह,अनुराग शर्मा,किशन लाल,चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी एवं बीना की सक्रिय भूमिका रही।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से मदिरापान कराए जाने और आबकारी नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !
खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
Email - globalindiatodaynews@gmail.com