कटनी पुलिस की नई पहल: QR Code से जानें आपका ऑटो चालक कौन? ‘आपका सारथी कौन’ अभियान शुरू

कटनी पुलिस की नई पहल: QR Code से जानें आपका ऑटो चालक कौन? ‘आपका सारथी कौन’ अभियान शुरू

ग्लोबल इंडिया टुडे न्यूज M.P.

कटनी। शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भरोसेमंद बनाने के उद्देश्य से कटनी पुलिस द्वारा एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में यातायात थाना कटनी द्वारा ‘आपका सारथी कौन’ अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में यातायात थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में विशेष जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के 100 से अधिक ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों को विशेष QR Code एवं चालक बैच वितरित किए गए।

QR Code से मिलेगी चालक और वाहन की पूरी जानकारी

यातायात पुलिस के अनुसार अब कोई भी यात्री वाहन में बैठने से पहले QR Code स्कैन कर चालक एवं वाहन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेगा। यह व्यवस्था यात्रियों की सुरक्षा और पारदर्शिता को बढ़ावा देगी तथा विशेष रूप से महिला यात्रियों और मातृशक्ति में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को मजबूत करेगी।

नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर,सूबेदार सोनम उइके एवं यातायात स्टाफ ने सभी चालकों को सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार ड्राइविंग की शपथ दिलाई। साथ ही निर्देश दिए गए कि सभी चालक अपने वाहन के आवश्यक दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस,फिटनेस प्रमाणपत्र,बीमा एवं परमिट सदैव अद्यतन रखें।

चालकों को दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश

• निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाएं।

• शराब या किसी भी प्रकार के नशे की स्थिति में वाहन न चलाएं।

• वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें।

• सड़क,मोड़ या व्यस्त चौराहों पर अचानक वाहन रोककर सवारी न उतारें।

• यात्रियों के साथ सदैव शालीन,विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखें।

हमारा उद्देश्य सुरक्षित यात्रा का भरोसा देना है – थाना प्रभारी

थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर ने कहा कि ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक शहर की यातायात व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। पुलिस का उद्देश्य केवल चालान या वैधानिक कार्रवाई करना नहीं,बल्कि प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित और भरोसेमंद यात्रा उपलब्ध कराना है। नियमों के पालन से दुर्घटनाओं में कमी आएगी और यातायात व्यवस्था अधिक सुगम बनेगी।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कटनी को आदर्श यातायात व्यवस्था वाला शहर बनाने के लिए इस प्रकार के जनजागरूकता एवं चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

मध्यप्रदेश के समस्त जिला एवं तहसील मुख्यालयों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है।

खबरों एवं विज्ञापनों के लिए संपर्क करें।
हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े रहने के लिए हमारे साथ बने रहें।
प्रधान संपादक
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
📞 9301608586

📧 globalindiatodaynews@gmail.com





Post a Comment (0)
Previous Post Next Post