पानी के संकट पर फूटा कांग्रेस का गुस्साः नगर निगम के मुख्य द्वार पर मटके फोड़कर किया उग्र प्रदर्शन फॉरेस्टर वार्ड क्रमांक 32 में लंबे समय से गहराया है पेयजल संकट !
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P.
कटनी। नगर निगम की कथित उदासीनता के खिलाफ गुरुवार को कांग्रेस सेवा दल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम मुख्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। फॉरेस्टर वार्ड क्रमांक 32 में पानी की भारी किल्लत से आक्रोशित दर्शन कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्य द्वार पर ही मटके फोडकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के बाद
कार्यकर्ताओं ने नगर निगम आयुक्त के नाम एक ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की।
टैक्स वसूली पूरी,सप्लाई अधूरी
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नगर निगम प्रशासन फॉरेस्टर वार्ड क्रमांक 32 के रहवासियों से नियमित रूप से जल कर Water Tax वसूल रहा है,लेकिन सुविधाओं के नाम पर उन्हें बूंद-बूंद पानी के लिए तरसाया जा रहा है। वार्ड में नल-जल योजना के तहत पाइप लाइन तो बिछा दी गई है,लेकिन आज तक उसमें पानी की एक बूंद भी नहीं टपकी।
भीषण गर्मी में पानी न मिलने से स्थानीय नागरिकों का दैनिक जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा कई बार संबंधित अधिकारियों एवं निगम प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया। लेकिन हर बार केवल खोखले आश्वासन ही मिले। अधिकारियों की इसी हीलाहवाली और तानाशाही रवैये से तंग आकर अंततः कांग्रेस को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा।
सेवादल के जिला अध्यक्ष मंगल सिंह ने कहा कि जब जनता से नियमित जल कर लिया जा रहा है,तो उन्हें पानी क्यों नहीं मिल रहा ? कागजों पर पाइपलाइन बिछाकर निगम अपनी पीठ थपथपा रहा है,जबकि जमीन पर लोग प्यासे हैं। यदि नि जल्द ही नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं हुई,तो आंदोलन और उग्र होगा।
मध्यप्रदेश के समस्त जिला एवं तहसील मुख्यालयों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है।
खबरों एवं विज्ञापनों के लिए संपर्क करें।
हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े रहने के लिए हमारे साथ बने रहें।
प्रधान संपादक
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586
📧 globalindiatodaynews@gmail.com