ऑटो संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष के साथ गाली-गलौच व हाथापाई,बाइक भिड़ंत से महिलाएं व ऑटो चालक बाल बाल बचे

ऑटो संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष के साथ गाली-गलौच व हाथापाई,बाइक भिड़ंत से महिलाएं व ऑटो चालक बाल बाल बचे 



ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P. 

कटनी। कटनी शहर में एक गंभीर घटना सामने आई है,जहां ऑटो संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष के साथ कथित रूप से गाली-गलौच और हाथापाई किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार,एक व्यक्ति बिना वर्दी के तेज रफ्तार वाहन चलाते हुए ऑटो चालक से जा भिड़ा। बताया जा रहा है कि वाहन की रफ्तार काफी अधिक थी,जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,जिस ऑटो से वाहन टकराया उसमें महिलाएं सवार थी। दुर्घटना के दौरान सभी यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई,हालांकि सौभाग्यवश कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर विवाद बढ़ गया और गाली-गलौच के साथ पुलिस द्वारा हाथापाई की स्थिति निर्मित हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। लोगों ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नाराजगी जताई। ऑटो चालकों का कहना है कि यही गलती आम व्यक्ति करता तो उस पर तुरंत कार्यवाही हो जाती पर हम आम आदमी है ऑटो चालक है हम पर दवाओं बनाया जा रहा है केस को रफा दफा करने के लिए कटनी पुलिस अधीक्षक से निवेदन कि यदि मेरी गलती हो तो मेरे ऊपर कार्यवाही की जाए नहीं तो सामने वाले के ऊपर की जाए,शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाने वाले वाहन चाहे वो ऑटो चालक हो या फिर बाइक सवार वाले सभी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए,ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

फिलहाल मामले को लेकर संबंधित ऑटो संघ के सदस्य द्वारा शिकायत की तैयारी की जा रही है तथा प्रशासन से निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की गई है। अब देखना होगा,कि इस मामले में कार्यवाही कहां तक निष्पक्ष रूप से की जाती है ! 


मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post