कटनी जिले में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,अवैध शराब और महुआ लाहन जब्त,9 प्रकरण दर्ज
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P.
कटनी। कलेक्टर कटनी के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम के आदेशानुसार जिले में अवैध मदिरा के निर्माण,संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 03 जून 2026 को प्राप्त शिकायत एवं सूचना के आधार पर आबकारी विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सघन दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की गई।
आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंशाराम उइके के नेतृत्व में वृत्त कटनी क्रमांक-01 के अंतर्गत झर्राटिकुरिया,फारिस्टर वार्ड,लखेरा,गड्ढा टोला एवं भट्ठा मोहल्ला थाना रंगनाथ नगर क्षेत्र में सघन गश्त एवं दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान 21 पाव देशी मसाला मदिरा,25 पाव देशी प्लेन मदिरा एवं 6 पाव गोवा व्हिस्की बरामद कर जब्त की गई। मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज किए गए।
इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रवीण रतन वरकड़े,वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक केशव उइके,आबकारी आरक्षक चंद्रप्रकाश त्रिपाठी,अनुराग शर्मा,रामसिंह एवं किसनलाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वहीं दूसरी ओर वृत्त स्लीमनाबाद प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार के नेतृत्व में छपरा,सिहुड़ी,डुंगरिया,इमलीगढ़ एवं हथियागढ़ क्षेत्रों में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान 30 पाव देशी प्लेन मदिरा,255 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई। इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत 7 प्रकरण दर्ज किए गए।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के कारोबार के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !
खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️