खिरहनी गर्ग चौराहा ओवरब्रिज अंधेरे में डूबा,बंद स्ट्रीट लाइटों से बढ़ा हादसों का खतरा

खिरहनी गर्ग चौराहा ओवरब्रिज अंधेरे में डूबा,बंद स्ट्रीट लाइटों से बढ़ा हादसों का खतरा



ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P. 

कटनी। शहर के प्रमुख आवागमन मार्गों में शामिल खिरहनी गर्ग चौराहा ओवरब्रिज पर लगी स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं,जिससे रात के समय पूरा ओवरब्रिज अंधेरे में डूब जाता है। इस समस्या के कारण आम नागरिकों,वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय ब्रिज पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है।

यह ओवरब्रिज शहर के व्यस्त मार्गों में से एक है,जहां दिन-रात वाहनों की आवाजाही रहती है। लेकिन स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहनों की तेज रोशनी के बीच रास्ता देखने में कठिनाई होती है। इससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। वहीं,पैदल आने-जाने वाले लोगों,महिलाओं और विद्यार्थियों में भी असुरक्षा की भावना बनी हुई है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को इस समस्या से अवगत कराया गया,लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के कारण आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

क्षेत्रवासियों ने नगर निगम एवं विद्युत विभाग से मांग की है कि ओवरब्रिज पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल चालू कराया जाए,ताकि रात के समय सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या दुर्घटना को रोका जा सके। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया जा सकता है। 

मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें!
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️

Email - globalindiatodaynews@gmail.com




Post a Comment (0)
Previous Post Next Post