अंजुमन स्कूल और जिला अस्पताल के पास शराब दुकान खोलने पर आक्रोश,ओबीसी महासभा ने एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन

अंजुमन स्कूल और जिला अस्पताल के पास शराब दुकान खोलने पर आक्रोश,ओबीसी महासभा ने एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन



ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P. 

कटनी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत फूल मंडी के सामने संचालित हो रही एक शराब दुकान को लेकर विवाद गहरा गया है। ओबीसी महासभा ने इस दुकान को नियमों के विरुद्ध बताते हुए मंगलवार को पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन सौंपा। महासभा का सीधा आरोप है कि जिस स्थान पर यह शराब दुकान खोली गई है,वह जमीन अंजुमन की है। ऐसे में संवेदनशील और शैक्षणिक माहौल वाले क्षेत्र में शराब दुकान का संचालन पूरी तरह से गलत है।

संवेदनशील क्षेत्र में आबकारी विभाग की बड़ी लापरवाही सौपे गए ज्ञापन में ओबीसी महासभा ने आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। महासभा का कहना है कि विभाग ने बिना किसी जमीनी जांच-पड़ताल और क्षेत्र की संवेदनशीलता को नजरअंदाज करते हुए इस दुकान को खोलने की अनुमति दे दी है,जिससे स्थानीय जनता में भारी आक्रोश व्याप्दु पास शराब दुकान ज्ञापन देने ओबीसी महासभा के जिला अध्यक्ष रामरतन नामदेव ने बताया कि दुकान के ठीक पास ही अंजुमन स्कूल स्थित है,जहां रोजाना सैकड़ों छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने आते हैं स्कूल के ठीक सामने मुख्य शासकीय अस्पताल (जिला अस्पताल) है,जहां चौबीसों घंटे महिलाओं, बच्चों ओर गंभीर मरीजों का इलाज के लिए आना-जाना लगा रहता है। पास में ही शहर की प्रसिद्ध चौपाटी है,जहां शहर के संभ्रांत परिवारों की महिलाएं और बच्चे देर रात 12 से 1 बजे तक नाश्ता और घूमने-फिरने आते हैं। इसके साथ ही मुख्य रेलवे स्टेशन का मार्ग होने के कारण यात्रियों की भी यहां भारी पात आवाजाही रहती है। शराब टकान महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा पर बड़ा खतरा,पूर्व में भी हो चुकी हैं घटनाएं लने पर आक्रोश महासभा ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि स्कूल से सटकर शराब दुकान खुलने के कारण यहां असामाजिक तत्वों और शराबियों का जमावडा लगा रहता है। नशे की हालत में ये लोग राह चलती महिलाओं,अस्पताल आने वाले मरीजों के परिजनों और स्कूल की छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ करते हैं।

मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !
साथ ही खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️

Email - globalindiatodaynews@gmail.com 



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post