कटनी में जिला युवा कुशवाहा समाज की बैठक संपन्न,संगठन विस्तार और आर्थिक सशक्तिकरण पर हुआ मंथन
कटनी/ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P./राहुल गोविन्द सोनकर की रिपोर्ट - सावरकर वार्ड,अधारकाप स्थित श्री सुशील कुशवाहा (लालू) के निवास पर 24 जून 2026 को जिला युवा कुशवाहा समाज कटनी की महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन जिला युवा कुशवाहा समाज के अध्यक्ष श्री बंटू वर्मा के नेतृत्व तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डॉ.एम.जी. कुशवाहा और आदरणीय श्री तेजी लाल कुशवाहा के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
बैठक में सचिव डॉ. सचिन कुशवाहा, उपाध्यक्ष श्री मुन्ना कुशवाहा एवं श्री राकेश कुशवाहा,सह सचिव श्री राजू कुशवाहा,श्री सुदेश कनोजिया,जिला संयोजक श्री राजेश कनोजिया सहित श्री लल्लू वर्मा,डॉ. कमल हल्दकार,श्री बिल्लू कुशवाहा,श्री कान्हा कुशवाहा,श्री चंदन कुशवाहा,श्री रंजीत कुशवाहा,श्री गणेश कुशवाहा,श्री बबलू कुशवाहा,श्री सुमित कुशवाहा,श्रीमती आरती कुशवाहा,श्रीमती रुपा कुशवाहा सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री सुशील कुशवाहा (लालू) ने किया।
बैठक के मुख्य अतिथि अखंड भारतीय कुशवाहा महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संयोजक,राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डॉ.एम.जी. कुशवाहा ने समाज की एकजुटता,संगठन की मजबूती और युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया।
बैठक में संगठन के विस्तार,सदस्यता अभियान,घर-घर सर्वेक्षण, ग्राम स्तर पर स्वयं सहायता समूहों के गठन, स्वरोजगार,लघु उद्योग,रोजगार सृजन तथा समाज के आर्थिक सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित समाजजनों ने संगठन की योजनाओं का समर्थन करते हुए समाज हित में सक्रिय सहयोग और सहभागिता का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा कुशवाहा समाज कटनी के अध्यक्ष श्री बंटू वर्मा ने की,जबकि श्री तेजी लाल कुशवाहा के आतिथ्य में बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। संचालन में श्री मुन्ना कुशवाहा,श्री राजू कुशवाहा एवं श्री राजेश कनोजिया का विशेष सहयोग रहा।
अंत में सभी उपस्थित समाज बंधुओं ने "जय हिंद, जय कुशवंश" के उद्घोष के साथ समाज को संगठित,आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।
मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !
खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
Email - globalindiatodaynews@gmail.com