मंगलनगर हत्याकांड के आरोपी पिता-पुत्र पुलिस गिरफ्त में,पुराने विवाद को लेकर युवक को चाकुओं से गोदा,जबलपुर ले जाते समय रास्ते में मौत

कटनी/ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P./ जर्नलिस्ट राहुल गोविन्द सोनकर की रिपोर्ट - रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक की जघन्य हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता-पुत्र हैं,जिनसे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कन्हैया गौड़ (25 वर्ष),पिता लाल बहादुर गौड़,निवासी मंगलनगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर करीब 2 बजे पड़ोस में रहने वाले रमेश यादव का किसी बात को लेकर कन्हैया गौड़ से विवाद हो गया। इसी दौरान रमेश यादव का पुत्र रितेश यादव,जो कथित तौर पर नशे की हालत में था,पहले कन्हैया के बड़े भाई से विवाद करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ने पर बीच-बचाव करने पहुंचे कन्हैया गौड़ पर रितेश यादव ने घर में रखे चाकू से हमला कर दिया। हमले में कन्हैया गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर होने पर जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से घायल को जबलपुर ले जा रहे थे,लेकिन रास्ते में स्लीमनाबाद के पास उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को वापस जिला अस्पताल कटनी लाया गया,जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर रंगनाथ थाना पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी रमेश यादव तथा उसके पुत्र रितेश यादव को हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट,प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।
मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !
खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
Email - globalindiatodaynews@gmail.com