चौकी निवार थाना माधवनगर के ग्राम लखापतेरी हाईवे पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

चौकी निवार थाना माधवनगर के ग्राम लखापतेरी हाईवे पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

 ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P. 

कटनी / श्री मान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान कमल मौर्य के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया,थाना प्रभारी महोदय संजय दुबे के नेतृत्व मे चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्र  एवं उनकी टीम हाईवे पर चाकू बाजी करने वाले अज्ञात आरोपीगणो व्दारा एक चालक की गाडी के आगे अपनी गाडी अडाकर उन्हे रोका और जान से मारने की नियत से तबाडतोड हमला कर दिये थे जिससे शैलेश कुमार यादव (पिता श्याम वीर यादव, उम्र 30 वर्ष) वर्तमान कटनी के गुलवारा थाना माधवनगर कटनी को लहुलुहान हालात मे शासकीय अस्पताल कटनी पहुंचाया गया पूरे मामले मे पुलिस ने उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये गंभीर धाराओ मे अपराध पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया आरोपियो को पुलिस ने पेट्रोल पंप और वायपास मार्ग पर लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरो की फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्य से हमलावरो की गाडियो के नम्बर और पहचान का सुराग लगाया गया जो जबलपुर निवासी शनि चौधरी पिता सुरेश चौधरी उम्र 24 वर्ष निवासी(2) आर्यन सेन पिता राजकुमार सेन उम्र 19 वर्ष दोनो निवासी बेलखाडू जिला जबलपुर को कटनी पुलिस टीम व्दारा पकडा जाकर पूछताछ करने पर आरोपीगणो व्दारा उक्त सारी घटना से सारी घटना का पर्दाफास कर बताये की जबलपुर से कटनी आते समय लखापतेरी बायपास जिओ पेट्रोल पंप के पास ओव्हर साईड न देने पर आपसी विवाद होने से उक्त घटना को शनि चौधरी अपने साथियो के साथ उक्त घटना को अंजाम दिये एवं मौके से घटना मे ताबडतोड वाला बटन चाकू एवं मामले मे प्रयुक्त आल्टो कार  क्रं. MP 20 ZD8252 जप्त कर उक्त दोनो आरोपियो को जिला न्यायालय कटनी मे पेश किया गया  जहां से उन्हे जिला जेल कटनी भेज दिया गया मामले मे एक अन्य आऱोपी संदीप बर्मन एवं  स्विफ्ट कार क्रं. MP20 ZP 9661  जप्त करना शेष है । आरोपी शनि चौधरी के खिलाफ पूर्व मे कटनी जबलपुर के थानो मे कई अपराध दर्ज है । 

पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिका – थाना प्रभारी संजय दुबे,चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्रा,सउनि राजेश कोरी,कमलेश्वर शुक्ला,प्र.आर.मनीष कुमार,देवेश कुमार,अंकित दुबे,गौरव सेन,आरक्षक अरविन्द कुशवाहा,वकील यादव,आदर्श सिंह बघेल,नवीन शुक्ला की अहम भूमिका रही।

मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
 


Email - globalindiatodaynews@gmail.com 

 

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post