कार्रवाई: 75 पाव अवैध देशी शराब जब्त,5 प्रकरण दर्ज

कार्रवाई: 75 पाव अवैध देशी शराब जब्त,5 प्रकरण दर्ज

ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज मध्य प्रदेश 

कटनी। कलेक्टर कटनी के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम के आदेशानुसार आबकारी विभाग ने जिले में अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंशाराम उइके के नेतृत्व में जन शिकायत के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 75 पाव देशी शराब जब्त की गई।

आबकारी वृत बड़वारा के अंतर्गत ग्राम रोहनिया निवासी अनिल गुप्ता के कब्जे से 15 पाव प्लेन मदिरा तथा शांति बाई के कब्जे से 10 पाव प्लेन मदिरा बरामद की गई।

वहीं आबकारी वृत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत विलायतकला क्षेत्र के ग्राम भुडसा निवासी कमलेश कुशवाहा के कब्जे से 20 पाव प्लेन मदिरा,ग्राम लोहरवारा निवासी रमेश पाल के कब्जे से 7 पाव मसाला मदिरा एवं 8 पाव प्लेन मदिरा,तथा ग्राम पथवारी निवासी फूलचंद यादव के कब्जे से 15 पाव प्लेन मदिरा बरामद हुई।

[24/06/2026] को आबकारी विभाग ने सभी मामलों में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम,1915 की धारा 34 (1) (क) के तहत 5 प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में वृत प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रवीण रतन वरकड़े तथा आबकारी आरक्षक अनुराग शर्मा की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण,परिवहन और विक्रय के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
 


Email - globalindiatodaynews@gmail.com 



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post