कटनी जिला पंचायत का सरपंच को नोटिस,वित्तीय अनियमितताओं सहित कई गंभीर आरोप

कटनी जिला पंचायत का सरपंच को नोटिस,वित्तीय अनियमितताओं सहित कई गंभीर आरोप

गलोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P. 

कटनी। जिला पंचायत कटनी द्वारा ग्राम पंचायत छपरा, जनपद पंचायत बहोरीबंद की सरपंच श्रीमती सुषमा गुप्ता को मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 40 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में पंचायत संचालन,वित्तीय अनियमितताओं एवं प्रशासनिक कार्यों में हस्तक्षेप सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

जारी नोटिस के अनुसार सरपंच के पति नीरज गुप्ता द्वारा पंचायत कार्यों में हस्तक्षेप कर बैठकों में निर्णय लेने, सचिव की कार्यवाही एवं सूचना पंजी पर हस्ताक्षर न करने तथा पंचायत कार्यों में बाधा उत्पन्न करने की शिकायतें सामने आई हैं।

नोटिस में यह भी उल्लेख है कि ग्राम पंचायत में संचालित नल-जल प्रदाय योजना के विद्युत देयक की लगभग 8.32 लाख रुपये की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया, जबकि पंचायत के खाते में 15वें वित्त मद की लगभग 8 लाख रुपये की राशि उपलब्ध बताई गई है। इसके कारण गांव में पेयजल संकट उत्पन्न होने की स्थिति निर्मित होने की बात कही गई है।

इसके अलावा वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की बाजार नीलामी से प्राप्त कुल 90 हजार रुपये पंचायत खाते में जमा न कर निजी उपयोग में लेने का आरोप भी नोटिस में लगाया गया है। वहीं ग्राम रोजगार सहायक के भुगतान संबंधी मामले में भी नियमों के विपरीत दबाव बनाने की बात सामने आई है।

नोटिस में पंचायत सचिव द्वारा यह शिकायत भी दर्ज कराई गई है कि बैठकों की कार्यवाही एवं प्रस्तावों को लेकर उन पर दबाव बनाया गया तथा विरोध करने पर अभद्र व्यवहार किया गया। सचिव द्वारा थाना रीठी में प्राथमिक सूचना दर्ज कराए जाने का भी उल्लेख किया गया है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं विहित प्राधिकारी ने सरपंच को 24 जून 2026 को दोपहर 3 बजे जिला पंचायत कार्यालय में उपस्थित होकर साक्ष्यों सहित जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित तिथि पर संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में धारा 40 के तहत विधिसम्मत कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है। 

मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
 


Email - globalindiatodaynews@gmail.com 



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post