कटनी में जुआ फड़ का संगठित नेटवर्क सक्रिय,सीमावर्ती इलाकों में रात-दिन चल रहा लाखों का खेल,पुलिस जांच में जुटी
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P.
कटनी। कटनी जिले में संचालित होने वाले जुएं के अड्डे हमेशा चर्चा में रहते हैं। बहोरीबंद,बाकल,स्लीमनाबाद, उमरियापान थाना क्षेत्र से समय-समय पर ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं जो कि बड़े पैमाने पर जुआ फड़ संचालित होने की गवाही देती हैं।
कई बार इन जुआ फंडों पर कार्यवाही भी हुई,बड़े पैमाने पर लोगों को पकड़ा भी गया,लेकिन जुआ फड़ संचालन पर लगाम नहीं लग सकी। कटनी जिले के पूर्व पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के कार्यकाल में तो उमरियापान थाना क्षेत्र में संगठित तौर पर जुआ फड़ संचालित हो रहा था।
इस फड़ पर कार्यवाही करने के लिए अंततःजबलपुर जोन के वरिष्ठ अधिकारियों की अगुवाई में एक विशेष टीम भेजी गई थी। जिसके बाद बड़े पैमाने पर जुआ फड़ संचालन का खेल सामने आया था।
आज जो तस्वीरें सामने आ रही हैं,ये तस्वीरें स्लीमनाबाद थाने एवं निवार चौकी के सीमावर्ती इलाकों की बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि विगत कुछ दिनों से दोनों थानों की सीमा के इर्द-गिर्द बड़े पैमाने पर दिन-रात जुआ फड़ स्थानीय जुआरियों के द्वारा किया जा रहा है।
ऐसा नहीं है कि जिले में जुआ फड़ संचालित करने वाले जुआरियों को पुलिस पहचानती नहीं है। जिले में चंद लोग ही ऐसे हैं जो की जुआ फड़ संचालित करने में माहिर हैं। उन्हीं के द्वारा समय-समय पर जगह बदलकर जुआ फड़ संचालित किया जाता है।
सूत्र बताते हैं कि निवार और स्लीमनाबाद थाने की सीमा में संचालित हो रहे इस जुआ फड़ में कटनी के अलावा आसपास के जिलों के जुआरी भी पहुंच रहे हैं।
फड़ को संचालित करने वाले लोगों के द्वारा बाकायदा यहां पर आने जाने वालों की रेकी करते हुए हर मूवमेंट पर नजर रखी जाती है। कहा जाता है कि हाईवे पर मौजूद ढाबों में जुआरी एकत्र होते हैं,और उसके बाद वहां से वे उस स्थान पर जाते हैं जहां फड़ का संचालन होना है।
पिछले कुछ समय से संचालित हो रहे इस जुआ फड़ में कई नाम चीन जुआरी दाव लगाने पहुंचते हैं,बताया जाता है कि यहां पर हर दिन लाखों का खेल होता है। इतने बड़े स्तर पर जिले में जुआफड़ संचालित हो और जिले की तेज तर्रार पुलिस को इसकी भनक तक न लगे,यह भी बात आश्चर्यजनक है।
जुआफड़ संचालन में स्थानीय जुआरियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस पूरे नेटवर्क को संचालित करने के पीछे स्थानीय लोग ही अहम भूमिका निभा रहे हैं। जुआ फड़ संचालक को लेकर न केवल आने जाने वाले रास्तों पर निगाह रखी जाती है। बल्कि समय-समय पर ठिकाना भी बदल दिया जाता है।
पुलिश अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा को जुआ फड़ की जानकारी ओर फुटेज मिलते ही उन्होंने स्लीमनाबाद क्षेत्र में जुआफड़ संचालित होने की खबरों को गंभीरता से लेते हुए उनके द्वारा टीमों को भी अलर्ट कर दिया गया है। जुआरियों को पकड़ने के प्रयास हो रहे हैं,जल्द ही सफलता भी मिल सकती है।
मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !
खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
Email - globalindiatodaynews@gmail.com