कटनी में होगी श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक,प्रमुख जनप्रतिनिधियों को दिया गया आमंत्रण

कटनी में होगी श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक,प्रमुख जनप्रतिनिधियों को दिया गया आमंत्रण

ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P.

कटनी। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा आगामी 19 जुलाई को कटनी में आयोजित होने वाली पांचवीं प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक एवं जबलपुर संभागीय सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम को लेकर संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।

संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से भेंट कर उन्हें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार रहमान अहमद सिद्दीकी,वरिष्ठ पत्रकार सरल प्रताप सिंह,कार्यक्रम के संयोजक एवं जिला अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राजपूत,उप संयोजक एवं दैनिक यश भारत के समूह संपादक आशीष सोनी तथा डॉ.ज्योति राजपूत उपस्थित रहे।

इसी क्रम में प्रतिनिधिमंडल ने नरेंद्र सिंह तोमर से भी मुलाकात कर उन्हें 19 जुलाई को कटनी में आयोजित पांचवीं प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक एवं जबलपुर संभागीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। 

संघ पदाधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश एवं संभाग भर से बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल होंगे। कार्यक्रम में पत्रकार हितों,मीडिया की चुनौतियों तथा संगठन के विस्तार सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। आयोजन को लेकर पत्रकारों में उत्साह का माहौल है।

मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
 


Email - globalindiatodaynews@gmail.com 



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post