धूमधाम से मनाई जा रही चंडिका देवी मंदिर की 19वीं वर्षगांठ भव्य कलश यात्रा निकली,अखंड मानस पाठ के साथ हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा कल पूर्णाहुति हवन,पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन

धूमधाम से मनाई जा रही चंडिका देवी मंदिर की 19वीं वर्षगांठ

भव्य कलश यात्रा निकली,अखंड मानस पाठ के साथ हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा

कल पूर्णाहुति हवन,पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन

ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P.

कटनी। चंडिका नगर स्थित प्रसिद्ध चंडिका देवी मंदिर की 19वीं वर्षगांठ इस वर्ष भी श्रद्धा,भक्ति और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन के अंतर्गत बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई,जबकि गुरुवार को अखंड रामचरितमानस पाठ एवं पवनपुत्र हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है।

बुधवार को मंडी रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से गाजे-बाजे,भजन-कीर्तन और आतिशबाजी के साथ भव्य कलश यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा के शुभारंभ पर हनुमान जी की पूजा-अर्चना एवं महाआरती की गई तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में सहभागिता की। कलश यात्रा पन्ना मोड़ और कुठला मार्ग से होते हुए चंडिका माता मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

आयोजन के दूसरे दिन गुरुवार 25 जून, एकादशी के अवसर पर मंदिर की 19वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। इस दौरान संगीतमयी रामचरितमानस का अखंड पाठ जारी है। साथ ही नवनिर्मित मंदिर में स्थापित पवनपुत्र रामभक्त हनुमान जी की भव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है।

आयोजन के अंतिम दिन शुक्रवार 26 जून को प्रातः 9 बजे अखंड मानस पाठ का समापन होगा। इसके उपरांत पूर्णाहुति हवन,विशेष पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जय मां चंडिका ट्रस्ट समिति ने क्षेत्र एवं शहर के धर्मप्रेमी नागरिकों से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर संरक्षक दिनेश तिवारी,अध्यक्ष छबि अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष कामता प्रसाद चतुर्वेदी (रामजी),सह उपाध्यक्ष अंकुर तिवारी,मुख्य संरक्षक राकेश मिश्रा,कोषाध्यक्ष अभिषेक तिवारी,उप कोषाध्यक्ष संतोष प्रजापति,सचिव दीपक तिवारी,सहसचिव राजकुमार द्विवेदी,प्रचार प्रभारी सौरभ पांडे,मीडिया प्रभारी विनोद दुबे,सह मीडिया प्रभारी आशीष रैकवार,आय-व्यय प्रभारी दुर्गेश दीक्षित,कार्यक्रम संयोजक विजेन्द्र बर्मन,सह संयोजक सूरज गुप्ता सहित शिवकुमार तिवारी,मनोज पांडे,बी.के. कनकने,आर.के. दुबे, दादूराम सेन,आई.पी. सिंह,जितेन्द्र शर्मा,सिद्धांत शुक्ला,रोहित पांडे,नागेश्वर द्विवेदी,राजेश तिवारी,बलराम दुबे,प्रहलाद अग्रवाल,बंतो पटेल,संतोष कुमार चक्रवर्ती,कृष्ण मुरारी शुक्ला,अवध तिवारी,राजकुमार सिंह,गोपाल अग्रवाल,अरविंद प्यासी एवं अन्य श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
 


Email - globalindiatodaynews@gmail.com 




 

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post