भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बने श्याम निषाद,भाजपा जिला कटनी ने दी बधाई

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बने श्याम निषाद,भाजपा जिला कटनी ने दी बधाई

ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P.

कटनी। भारतीय जनता पार्टी के मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्याम निषाद को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किए जाने पर भाजपा जिला कटनी परिवार में हर्ष का माहौल है।

इस अवसर पर भाजपा जिला कटनी परिवार की ओर से श्री श्याम निषाद को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की गई।पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके मनोनयन को संगठन के प्रति उनकी निष्ठा,समर्पण और सक्रिय कार्यशैली का सम्मान बताया।

श्री श्याम निषाद ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए प्रदेश संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल,मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव तथा समस्त प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दिए गए दायित्व का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि श्री श्याम निषाद के प्रदेश कार्यसमिति में शामिल होने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा मछुआरा समाज के हितों और विकास से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में सहायता मिलेगी।

मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
 


Email - globalindiatodaynews@gmail.com 



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post