कटनी में ई-रिक्शा चालकों का खतरनाक स्टंट,वीडियो वायरल होते ही हुई चलानी कार्रवाई
ग्लोबल इंडिया टुडे न्यूज़ M.P.
कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र में सड़क पर खतरनाक तरीके से ई-रिक्शा घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई और मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। यातायात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन मालिक पर 3,000 रुपये का चालानी कार्यवाही कि गई ।
वायरल वीडियो में दो ई-रिक्शा चालक सार्वजनिक सड़क पर लापरवाही पूर्वक और जोखिम भरे अंदाज में वाहन चलाते दिखाई दे रहे थे। इस दौरान न केवल उनकी स्वयं की जान खतरे में थी,बल्कि सड़क पर मौजूद अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा भी दांव पर लगी हुई थी। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने भी चिंता व्यक्त की और ऐसे स्टंट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
मामले की जानकारी मिलते ही यातायात प्रभारी श्री अनूप सिंह ने संबंधित ई-रिक्शा की पहचान कर वाहन मालिक के विरुद्ध 3,000 रुपये की चलानी कार्रवाई की। साथ ही वाहन चालकों को भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न करने की सख्त हिदायत देते हुए समझाइश भी दी गई।
यातायात विभाग का कहना है कि सड़कें स्टंटबाजी के लिए नहीं हैं। सार्वजनिक मार्गों पर इस तरह के खतरनाक करतब किसी भी समय गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। ऐसे मामलों में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें,सुरक्षित वाहन चलाएं और सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए अपनी तथा दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले स्टंट से बचें। सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है और थोड़ी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है।
मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !
खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
Email - globalindiatodaynews@gmail.com