डायल 112 के आरक्षक से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 9पुलिस ने सिखाया सबक

डायल 112 के आरक्षक से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 9पुलिस ने सिखाया सबक

ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P. 

कटनी। शहर की कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए डायल 112 में तैनात एक आरक्षक के साथ मारपीट करने वाले तीन बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। आरोपियों के कब्जे से घातक चाकू भी बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, 22 जून की देर रात डायल 112 में तैनात आरक्षक किसी घटना की सूचना मिलने पर मौके की ओर जा रहा था। इसी दौरान तीन बदमाशों ने आरक्षक को रोककर उसके साथ सरेआम मारपीट की। पुलिसकर्मी पर हुए इस हमले को लोगों ने कानून व्यवस्था के लिए खुली चुनौती माना।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश देखने को मिला। कई लोगों ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के लिए शासकीय जिला अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान थाने से अस्पताल तक बेड़ियों में जकड़े आरोपी हाथ जोड़कर चलते दिखाई दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी लगातार कहते रहे कि “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है।”

पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी हाल में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई को लेकर शहर में पुलिस की सराहना की जा रही है।

मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
 


Email - globalindiatodaynews@gmail.com 




Post a Comment (0)
Previous Post Next Post