केवल मेन रोड पर कार्रवाई,गलियों की अनदेखी! जनता ने उठाए नगर निगम और यातायात व्यवस्था पर सवाल

केवल मेन रोड पर कार्रवाई,गलियों की अनदेखी! जनता ने उठाए नगर निगम और यातायात व्यवस्था पर सवाल


ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P.

कटनी। शहर में अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नगर निगम एवं यातायात विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई किए जाने के दावे किए जा रहे हैं,लेकिन आम नागरिकों का कहना है कि इन कार्रवाइयों का फोकस केवल मुख्य सड़कों तक सीमित है। शहर की कई प्रमुख गलियों और बाजार क्षेत्रों में आज भी अतिक्रमण,अव्यवस्थित पार्किंग और सड़क पर रखे व्यापारिक सामान के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि मेन रोड पर तो समय-समय पर चालानी कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई जाती है,लेकिन अंदरूनी गलियों में स्थिति जस की तस बनी हुई है। कई स्थानों पर दुकानों का सामान सड़क तक फैला हुआ है,जबकि दोपहिया और चारपहिया वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े किए जा रहे हैं। इससे पैदल राहगीरों के साथ-साथ आपातकालीन सेवाओं को भी आवागमन में दिक्कत होती है।

नागरिकों का कहना है कि यदि वास्तव में शहर को जाम और अव्यवस्था से मुक्त बनाना है तो कार्रवाई केवल दिखावे तक सीमित नहीं रहनी चाहिए,बल्कि उन गलियों और बाजार क्षेत्रों तक भी पहुंचनी चाहिए जहां रोजाना लोगों को सबसे अधिक परेशानी होती है।

जनता ने नगर निगम और यातायात विभाग से मांग की है कि शहर की सभी प्रमुख गलियों का संयुक्त सर्वे कर नियमित अभियान चलाया जाए। लोगों का मानना है कि जब तक अंदरूनी क्षेत्रों से अतिक्रमण नहीं हटेगा,तब तक शहर की यातायात व्यवस्था में स्थायी सुधार संभव नहीं हो पाएगा। नागरिकों ने प्रशासन से समान और प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा जताई है। 

मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
 


Email - globalindiatodaynews@gmail.com 





Post a Comment (0)
Previous Post Next Post