बड़ी-बड़ी मशीनें,सड़क पर खड़ी लापरवाह गाड़ियां,अस्पताल क्षेत्र में "नो पार्किंग" सिर्फ बोर्ड तक सीमित,सीवर लाइन कार्य ने बढ़ाई परेशानी

बड़ी-बड़ी मशीनें,सड़क पर खड़ी लापरवाह गाड़ियां,अस्पताल क्षेत्र में "नो पार्किंग" सिर्फ बोर्ड तक सीमित,सीवर लाइन कार्य ने बढ़ाई परेशानी



ग्लोबल इंडिया टुडे न्यूज M.P.

कटनी। शहर के व्यस्त अस्पताल क्षेत्र में इन दिनों यातायात व्यवस्था भगवान भरोसे नजर आ रही है। सड़क पर खड़ी लापरवाह गाड़ियां,सीवर लाइन कार्य में लगी भारी मशीनें और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण आम जनता को रोजाना जाम और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि अस्पताल क्षेत्र में लगे "नो पार्किंग" के बोर्ड केवल दिखावे तक सीमित नजर आ रहे हैं,जबकि सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े होने से यातायात बाधित हो रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अस्पताल के आसपास का क्षेत्र पहले से ही संवेदनशील माना जाता है,जहां मरीजों,बुजुर्गों और एम्बुलेंस का लगातार आवागमन रहता है। इसके बावजूद सड़क पर वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग और सीवर लाइन कार्य में लगी बड़ी-बड़ी मशीनों ने रास्ते को और संकरा बना दिया है। परिणामस्वरूप दोपहिया,चारपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्र में चल रहे सीवर लाइन कार्य के कारण कई स्थानों पर सड़क का बड़ा हिस्सा घिरा हुआ है। वहीं दूसरी ओर निजी वाहनों की बेतरतीब पार्किंग ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। कई बार जाम की स्थिति इतनी विकट हो जाती है कि वाहन चालकों को निकलने में लंबा समय लग जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित विभागों द्वारा समुचित निगरानी और यातायात प्रबंधन की व्यवस्था नहीं की जा रही है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि अस्पताल क्षेत्र में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है तो संबंधित संस्थानों और प्रतिष्ठानों को इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। सड़क को ही पार्किंग स्थल बनाकर छोड़ देना आम जनता के लिए परेशानी का कारण बन रहा है।

जनता की यातायात प्रभारी से अपील

स्थानीय नागरिकों ने यातायात थाना प्रभारी से मांग की है कि शहर के मुख्य चौराहों और बाजारों के साथ-साथ शहीद द्वार, आदर्श कॉलोनी,चांडक चौक से घंटाघर रोड क्षेत्रों पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। नियमित यातायात जांच अभियान चलाकर अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही जिन अस्पतालों,क्लीनिकों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के पास पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं है,उन्हें नियमों के अनुसार पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएं।

जनता का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार विभाग और यातायात प्रशासन इस समस्या के समाधान के लिए क्या कदम उठाते हैं। 

मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
 


Email - globalindiatodaynews@gmail.com 




Post a Comment (0)
Previous Post Next Post