मुहर्रम की तैयारियों को लेकर अहम बैठक सम्पन्न,18 तारीख से शुरू होंगे कार्यक्रम

मुहर्रम की तैयारियों को लेकर अहम बैठक सम्पन्न,18 तारीख से शुरू होंगे कार्यक्रम



ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P. 

कटनी। आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर मुस्लिम समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई,जिसमें त्योहार को शांतिपूर्ण,व्यवस्थित एवं धार्मिक परंपराओं के अनुरूप मनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष गुलाम जाफर एवं मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष अहमद कुरैशी ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए समाज के लोगों से सहयोग की अपील की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 18 तारीख से मुहर्रम से जुड़े विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया जाएगा। इसके लिए ताजियों की तैयारी,जुलूस मार्ग,सुरक्षा व्यवस्था,साफ-सफाई,पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। 

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष गुलाम जाफर ने कहा कि मुहर्रम केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा का प्रतीक है। वहीं अहमद कुरैशी ने समाज के युवाओं से अनुशासन बनाए रखने और सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक में समाज के वरिष्ठ जनों की भी महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। इस अवसर पर जनाब गुलाम ख्वाजा,खुज्जू भाई,अब्दुल कादिर भाई,मुन्ना भाई,जनाब मुस्ताक अहमद,जनाब अज्जू भाई सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक एवं वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मुहर्रम के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए तथा आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया।

बैठक के अंत में समाज में आपसी भाईचारा,शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि मुहर्रम के दौरान आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है और विभिन्न समितियों को जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई हैं। समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई।

मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
 


Email - globalindiatodaynews@gmail.com 



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post