कुठला थाना प्रभारी की कुर्सी अब तक खाली,चर्चाओं का बाजार गर्म
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P.
कटनी। कुठला थाना प्रभारी की कुर्सी पिछले लगभग एक सप्ताह से खाली पड़ी हुई है,जिसके चलते पुलिस महकमे में नए थाना प्रभारी की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार थाना प्रभारी पद के लिए कई निरीक्षकों के नाम चर्चा में हैं,लेकिन अब तक किसी एक नाम पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका है।
जानकारी के अनुसार 31 मई को तत्कालीन थाना प्रभारी के स्थानांतरण के बाद से यह पद रिक्त है। जिले में पदस्थ कई निरीक्षक इस महत्वपूर्ण थाने की जिम्मेदारी संभालने के इच्छुक बताए जा रहे हैं। वहीं पुलिस विभाग में संभावित तबादलों की सूची को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं।
सूत्रों का कहना है कि आगामी प्रशासनिक फेरबदल में केवल कुठला थाना ही नहीं,बल्कि जिले के अन्य थानों में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कुछ थाना प्रभारियों और पुलिस कर्मियों के कार्यों की समीक्षा के आधार पर तबादले किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
हालांकि पुलिस विभाग की ओर से अभी तक कुठला थाना प्रभारी की नियुक्ति या संभावित तबादलों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में नए थाना प्रभारी के नाम को लेकर चर्चाओं का दौर लगातार जारी है।
मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !
खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
Email - globalindiatodaynews@gmail.com