जिले में 246 एचआईवी ( एड्स ) संक्रमित मरीजों की निगरानी,संक्रमण रोकने स्वास्थ्य विभाग के लगातार प्रयास
ग्लोबल इंडिया टुडे न्यूज M.P.
कटनी। जिले में एचआईवी (एड्स) संक्रमण की रोकथाम,जांच एवं उपचार को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ.राज सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में जिले में महिलाओं,पुरुषों और बच्चों सहित कुल 246 एचआईवी संक्रमित मरीज चिन्हित हैं,जिनकी नियमित निगरानी एवं स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। जिसमें 121 पुरुष,118 महिलाएं और 7 बच्चे शामिल है ।
सीएमएचओ ने बताया कि एचआईवी संक्रमण की समय पर पहचान और रोकथाम के लिए जिले एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 34 एफआईसीटीसी (FICTC) हाई रिस्क जांच केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से संदिग्ध एवं उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों की नि:शुल्क जांच,परामर्श तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को एचआईवी संक्रमण के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। सुरक्षित व्यवहार,समय पर जांच तथा उपचार के प्रति लोगों को प्रेरित किया जा रहा है ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके।
डॉ. ठाकुर ने नागरिकों से अपील की है कि एचआईवी से संबंधित किसी भी प्रकार की आशंका होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या एफआईसीटीसी केंद्र में पहुंचकर जांच कराएं। समय पर जांच और उपचार से संक्रमित व्यक्ति सामान्य एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकता है। स्वास्थ्य विभाग जिले को एचआईवी मुक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है।
मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !
खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
Email - globalindiatodaynews@gmail.com