ग्राम बिछिया में महिला थाना प्रभारी वर्षा सोनकर ने लगाई चौपाल,महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P.
कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशानुसार महिला थाना प्रभारी वर्षा सोनकर द्वारा ग्राम बिछिया में जन-जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को महिला सुरक्षा,साइबर अपराधों से बचाव,पर्यावरण संरक्षण तथा पुलिस दीदी अभियान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।
महिला थाना प्रभारी वर्षा सोनकर ने ग्रामीणों को बताया कि साइबर ठगी से बचने के लिए किसी भी अपरिचित व्यक्ति को अपने मोबाइल पर प्राप्त होने वाला ओटीपी,बैंकिंग जानकारी या व्यक्तिगत विवरण साझा न करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी बरतकर ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचा जा सकता है।
चौपाल के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए उनके अधिकारों और सुरक्षा संबंधी कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही बालिकाओं को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले असामाजिक तत्वों से सतर्क रहने की सलाह दी गई।
वर्षा सोनकर ने कहा कि किसी भी महिला या बालिका को यदि किसी प्रकार की समस्या,उत्पीड़न या अपराध का सामना करना पड़ता है तो वह बिना झिझक संबंधित थाना अथवा महिला थाना पहुंचकर सूचना दें और अपनी रिपोर्ट दर्ज कराएं। पुलिस उनकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है।
इस अवसर पर महिला थाना पुलिस स्टाफ भी उपस्थित रहा और ग्रामीणों को महिला सुरक्षा,साइबर जागरूकता एवं सामाजिक अपराधों की रोकथाम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन,महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं ।
मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !
खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
Email - globalindiatodaynews@gmail.com