तीन मासूम बच्चों को छोड़कर चली गई मां,पति ने जनसुनवाई और पुलिस से लगाई गुहार
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P.
कटनी। तीन मासूम बच्चों को छोड़कर घर से चली गई महिला की तलाश में पति दर-दर भटक रहा है। ग्राम गुलवारा निवासी संजू हल्ककार ने पुलिस अधीक्षक और जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए अपनी पत्नी का पता लगाने की मांग की है।
आवेदन के अनुसार, 2 अप्रैल 2026 को उसकी पत्नी घर से बिना बताए कहीं चली गई और वापस नहीं लौटी। परिजनों व रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी पत्नी अपने साथ मोबाइल फोन और कुछ जेवरात भी लेकर गई है।
पति ने बताया कि उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं,जिनमें जुड़वां बच्चियां भी शामिल हैं। मां के अचानक चले जाने से बच्चों की देखभाल और परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। परेशान पति ने प्रशासन और पुलिस से पत्नी की तलाश कर परिवार से मिलाने की मांग की है।
मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाता नियुक्त करना है,साथ ही खबरो और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
Email - globalindiatodaynews@gmail.com