सुभाष चौक में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन

सुभाष चौक में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन



ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P.

कटनी। शहर के सुभाष चौक क्षेत्र में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के नवीन कार्यालय का आज विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ,जिसमें पत्रकारों,सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस अवसर पर पत्रकार हितों,संगठन की मजबूती तथा आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।



कार्यक्रम की जानकारी श्री सुरेन्द्र राजपूत द्वारा दी गई कि 19 जुलाई 2026 को कटनी जिले में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रांतीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अधिवेशन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल होंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई तथा कार्यालय को अधिवेशन की गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बताया गया।

समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा फीता काटकर एवं पूजा-अर्चना के साथ नवीन कार्यालय का शुभारंभ किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह कार्यालय पत्रकारों के लिए एक सशक्त मंच के रूप में कार्य करेगा और उनकी समस्याओं के समाधान के साथ-साथ संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने पत्रकारों की एकजुटता और निष्पक्ष पत्रकारिता की आवश्यकता पर भी बल दिया।



कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रीति सूरी,अशोक विश्वकर्मा,KDC कॉलेज के डायरेक्टर पारस जैन उपस्थित रहे । उन्होंने संगठन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और समाज को जागरूक एवं जागृत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। निष्पक्ष,निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।



उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में पत्रकार,समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा संगठन की आगामी योजनाओं एवं प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियों की जानकारी साझा की गई। 

Email - globalindiatodaynews@gmail.com 



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post