जन शिकायत पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,480 किलो महुआ लाहन और 11 लीटर हाथ भट्ठी शराब जब्त

जन शिकायत पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,480 किलो महुआ लाहन और 11 लीटर हाथ भट्ठी शराब जब्त

ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P. 

कटनी। जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में दिनांक 13 जून 2026 को कलेक्टर कटनी के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम के आदेशानुसार आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंशाराम उइके के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की गई।

जन शिकायत के आधार पर आबकारी वृत्त बहोरीबंद की टीम ने ग्राम हरदुआ कुम्हार मोहल्ला एवं हरदुआ स्टेशन स्थित कुचबंदिया मोहल्ला,थाना कुठला क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान विभिन्न स्थानों से 480 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 11 लीटर हाथ भट्ठी मदिरा बरामद कर जब्त की गई।

मौके पर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 09 प्रकरण दर्ज किए गए। जब्त महुआ लाहन एवं मदिरा का अनुमानित मूल्य लगभग 73 हजार 650 रुपये आंका गया है। पंचों की उपस्थिति में विधिवत कार्रवाई करते हुए बरामद महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया।

आबकारी विभाग ने संबंधित लोगों को अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी है। विभाग का कहना है कि जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक केशव उइके,आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार,तथा आबकारी आरक्षक रामसिंह,राजेश गोंटिया एवं अनुराग शर्मा का सराहनीय योगदान रहा। 

मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
 


Email - globalindiatodaynews@gmail.com 





Post a Comment (0)
Previous Post Next Post