चंडिका मंदिर ट्रस्ट कमेटी की नई टीम गठित
छबि अग्रवाल अध्यक्ष,रामजी चतुर्वेदी बने कार्यकारी अध्यक्ष; 19वीं वर्षगांठ की तैयारियां तेज
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P.
कटनी। जय मां चंडिका मंदिर ट्रस्ट कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को चंडिका मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा मंदिर की 19वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की शुरुआत में संरक्षक दिनेश तिवारी ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष राकेश मिश्रा का तीन वर्षीय कार्यकाल पूर्ण हो चुका है। इसी के चलते सभी सदस्यों की सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संचालन कर रहे पी.सी. गुप्ता ने बताया कि इस बार संगठन में कुछ नए पदों का सृजन किया गया है तथा युवाओं को भी जिम्मेदारियों में शामिल करने का प्रयास किया गया है।
सर्वसम्मति से समाजसेवी छबि अग्रवाल को जय मां चंडिका मंदिर ट्रस्ट कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं कामता प्रसाद चतुर्वेदी (रामजी) को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा अंकुर तिवारी को सह उपाध्यक्ष,राकेश मिश्रा को मुख्य संरक्षक,अभिषेक तिवारी को कोषाध्यक्ष,संतोष प्रजापति को उप कोषाध्यक्ष,दीपक तिवारी को सचिव,राजकुमार द्विवेदी को सहसचिव,सौरभ पांडे को प्रचार प्रभारी,विनोद दुबे को मीडिया प्रभारी, आशीष रैकवार को सह मीडिया प्रभारी,दुर्गेश दीक्षित को आय-व्यय प्रभारी,विजेन्द्र बर्मन को कार्यक्रम संयोजक तथा सूरज गुप्ता को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
मां चंडिका का लिया आशीर्वाद
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मां चंडिका के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और कर्तव्यनिष्ठा के साथ संगठन व मंदिर के विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान नई टीम का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया।
बैठक में शिवकुमार तिवारी,मनोज पांडे,बी.के. कनकने, आर.के. दुबे,दादूराम सेन,आई.पी. सिंह,जितेन्द्र शर्मा, सिद्धांत शुक्ला,रोहित पांडे,नागेश्वर द्विवेदी,राजेश तिवारी, बलराम दुबे,प्रहलाद अग्रवाल,बंतो पटेल,संतोष कुमार चक्रवर्ती,कृष्ण मुरारी शुक्ला,अवध तिवारी,राजकुमार सिंह,गोपाल अग्रवाल,अरविन्द प्यासी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में संरक्षक दिनेश तिवारी ने बताया कि चंडिका मंदिर की 19वीं वर्षगांठ पर तीन दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया।
मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !
खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
Email - globalindiatodaynews@gmail.com