सोशल मीडिया में वायरल वीडियो और अखबार की खबर के बाद आबकारी विभाग की कार्रवाई,102 पाव देशी शराब जब्त

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो और अखबार की खबर के बाद आबकारी विभाग की कार्रवाई,102 पाव देशी शराब जब्त

ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P. 

कटनी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एवं समाचार पत्रों में प्रकाशित अवैध शराब बिक्री की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। श्रीमान कलेक्टर कटनी के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम के आदेशानुसार आबकारी वृत्त बड़वारा की टीम ने ग्राम कोटेश्वर,थाना बरही क्षेत्र में दबिश दी।

दबिश के दौरान आबकारी विभाग ने पुरषोत्तम यादव के रिहायशी मकान के समक्ष विधिवत पंचनामा तैयार कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान 102 पाव देशी मदिरा प्लेन बरामद हुई,जिसे मौके पर जब्त कर लिया गया। मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

आबकारी अधिकारियों ने संबंधित व्यक्ति को भविष्य में अवैध रूप से शराब का विक्रय नहीं करने की सख्त हिदायत भी दी। विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण,परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक केशव उइके के नेतृत्व में संपन्न हुई,जिसमें आबकारी आरक्षक किसन लाल बरदिया का सराहनीय योगदान रहा। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। 

मध्यप्रदेश के समस्त जिले एवं तहसील स्तर पर संवाददाताओं की आवश्यकता है !

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया TODAY न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️
 


Email - globalindiatodaynews@gmail.com 



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post