“भाजपा का हर कार्यकर्ता हमारी ताकत” — कटनी में प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह का बड़ा संदेश

“भाजपा का हर कार्यकर्ता हमारी ताकत” - कटनी में प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह का बड़ा संदेश


ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P.

कटनी भारतीय जनता पार्टी कार्यालय कटनी में शनिवार को परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग तथा कटनी जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरे कार्यालय परिसर में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं,पुष्पगुच्छ और जयकारों के साथ अतिथियों का आत्मीय अभिनंदन किया। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” और “वंदे मातरम्” के नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।



 युवा,महिला और जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से ही संभव है और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा का संगठन अनुशासन,समर्पण और सेवा भाव पर आधारित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। राहुल कोठारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता का विश्वास ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति निष्ठा और सक्रियता बनाए रखने की अपील की।



इस अवसर पर विधायक संजय पाठक,महापौर प्रीति सूरी,भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन,प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मृदुल मिश्रा,बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडे,जिला उपाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी,पूर्व जिला अध्यक्ष रामरतन पायल,जिला सह संयोजक नवीन मोटवानी,प्रदेश संयोजक मछुआरा श्याम निषाद,पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और संगठन की मजबूती तथा जनसेवा के संकल्प को दोहराया गया। 


खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️

Email - globalindiatodaynews@gmail.com


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post