कटनी में आयोजित हज़रत इशाह दाता चिश्ती (र.अ.) के सालाना उर्स मुबारक 2026 हेतु सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम

कटनी में आयोजित हज़रत इशाह दाता चिश्ती (र.अ.) के सालाना उर्स मुबारक 2026 हेतु सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम





ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज M.P.

कटनी के प्रसिद्ध पीर बाबा दरगाह स्थल पर दिनांक 10 एवं 11 मई 2026 को आयोजित होने वाले हज़रत इशाह दाता चिश्ती (र.अ.) के सालाना उर्स मुबारक एवं कव्वाली समारोह को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु पुलिस विभाग द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ.श्री संतोष डेहरिया द्वारा रक्षित केंद्र कटनी में एकत्रित पुलिस बल को आवश्यक ब्रीफिंग दी गई। ब्रीफिंग के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर पूर्ण मुस्तैदी एवं शालीनता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम स्थल का भ्रमण किया गया,ड्यूटी में लगे थाना प्रभारियों,को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 

उर्स स्थल पर भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संवेदनशील स्थानों जैसे पार्किंग स्थल,कव्वाली मंच,मीना बाजार, झूला स्थल,उर्स चौपाटी बाजार एवं अन्य प्रमुख पॉइंटों पर विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने एवं किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने हेतु प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

उर्स मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु स्थानीय थाना पुलिस,यातायात पुलिस एवं अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है,जिससे श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। भारी भीड़ एवं यातायात दबाव को देखते हुए दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के लिए पृथक पार्किंग व्यवस्था बनाई गई है तथा आवागमन को सुचारू बनाए रखने हेतु रूट डायवर्जन पॉइंट भी निर्धारित किए गए हैं।

प्रशासन द्वारा इस अवसर पर सांप्रदायिक सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश देने हेतु विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं,जिसमें सभी समुदायों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।

कटनी पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि उर्स मेले के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 7587615946 पर दें। 


खबर और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें हर छोटी बड़ी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।
प्रधान संपादक 
राहुल गोविन्द सोनकर
ग्लोबल इंडिया टूडे न्यूज म.प्र.
9301608586🖊️

Email - globalindiatodaynews@gmail.com




Post a Comment (0)
Previous Post Next Post